UP Assembly Election 2022: आरपीएन सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव?

UP Assembly Election 2022: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राहुल गांधी के करीबी आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। आरपीएन सिंह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राहुल गांधी के करीबी आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. आरपीएन सिंह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने अपने ट्विटर बायो से कांग्रेस को भी हटा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरपीएन सिंह भाजपा के टिकट पर पडरौना सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

आरपीएन सिंह ने ट्वीट किया, ‘आज जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में एक नया अध्याय शुरू कर रहा हूं। जय हिन्द।’

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं।

गौरतलब है कि यूपी के कुशीनगर इलाके में आरपीएन सिंह का काफी दबदबा है. आरपीएन सिंह अगर बीजेपी में शामिल होते हैं तो यह एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है।

Leave a Reply