मौसम अलर्ट | इस साल मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाया है। इस समय तापमान में हर दिन इजाफा हो रहा है। तापमान में वृद्धि के चलते हरियाणा में जल्द ही तेज लू चलने की संभावना है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए हरियाणा के मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक लू चलने और तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान जताया है.
इन जिलों में दिखाई देगा गर्मी का विकराल रूप
हरियाणा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले समय में उत्तर भारत के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। हरियाणा के साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ में भी अगले पांच दिनों तक गर्मी का कहर जारी रहेगा। इसके साथ ही दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी हरियाणा, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, झज्जर, गुरुग्राम सोनीपत, पानीपत और भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद पश्चिम और पश्चिम पूर्व हरियाणा में लू चलने की संभावना जताई गई है.
फिलहाल मार्च के महीने में हरियाणा के लोगों को गर्मी से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, वहीं प्री-मानसून की भी संभावना है. हरियाणा के नारनौल में कल तक तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस था.
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अप्रैल महीने में लू की भी संभावना बताई जा रही है यानी अप्रैल महीने का पहला हफ्ता ऐसे ही जा सकता है. जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि मार्च महीने का तापमान इस साल सबसे गर्म रहा है, मार्च महीने की गर्मी ने अपने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.