SSC Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग कर रहा है विभिन्न विभागों में 73,333 पदों पर भर्ती, देखें भर्ती कैलेंडर 2022

SSC Recruitment 2022 | कर्मचारी चयन आयोग(SSC) के भर्ती कैलेंडर वर्ष 2022 के मुताबिक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 73,333 युवाओं को नौकरी मिलेगी. कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी गौतम कुमार की ओर से 30 सितंबर को एसएससी के अध्यक्ष और सभी मंत्रालयों को पत्र भेजे गए जिसमें 73,333 पदों पर मिशन रिक्रूटमेंट मोड मैं जल्द भरने के सुझाव दिए गए.

SSC Recruitment

ऐसे में कर्मचारी चयन आयोग वर्ष 2022 की अधिकतर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर चुका है. आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस में मल्टी टास्किंग स्टाफ 2022 की भर्ती 7 अक्टूबर से शुरू हुई है. वहीं, कमांडर हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2022 के लिए 5 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके साथ ही सेंट्रल आर्म्ड फोर्स में कांस्टेबल जीडी और आसाम राइफल में एसएसएफ व राइफलमैन जीडी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन मोड में 10 दिसंबर 2022 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

भर्ती कैलेंडर 2022 (SSC Recruitment 2022) की कुछ प्रमुख भर्तियां:

  • कांस्टेबल जीडी-24605
  • कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (सीजीएलई)- 20814
  • कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) दिल्ली पुलिस- 6433
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ 2022 (एमटीएस)- 4682
  • सब इंस्पेक्टर सेंट्रल पुलिस आर्गेनाइजेशन- 4300
  • कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम (सीएचएसएल)- 2960