SSC Phase 9 Exam Postponed | कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चरण-9 2021 की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। एसएससी की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है, जिसके मुताबिक पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा के चलते इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है.
इस परीक्षा का फेज-9 2 फरवरी, 2022 से 10 फरवरी, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में परीक्षा केंद्र दिए गए हैं, उनकी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। और आने वाले समय में परीक्षा की नई तारीख जारी की जाएगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि अन्य राज्यों में परीक्षा का कार्यक्रम वही रहेगा। एसएससी फेज-9 की परीक्षाएं 2 फरवरी 2022 से 10 फरवरी 2022 तक अन्य राज्यों में ही आयोजित की जाएंगी।
SSC Phase 9 Exam Postponed
Phase-IX/2021/Selection Posts Examinations – Important Notice pic.twitter.com/PCvjwgcWOI
— Staff Selection Commission (@SSCorg_in) January 17, 2022