Sarso Ka Sarkari Rate | हरियाणा में पीला सोना यानि सरसों की फसल किसानों के वारे-न्यारे कर रही है। सरकार ने सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है लेकिन खुले बाजार में भाव अच्छा मिलने की वजह से किसान मंडियों की तरफ रुख ही नहीं कर रहे हैं।
सरसों की सरकारी खरीद शुरू हुए करीब एक महीना पूरा होने को है लेकिन मंडियों में अभी तक एक दाना सरसों का भी नहीं पहुंचा है। सरसों की सरकारी खरीद के लिए सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है, लेकिन किसानों को खुले बाजार में 6200 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है।
Aaj ka Sarso Ka Sarkari Rate
हरियाणा-में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों से वादा किया था कि उनकी फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा लेकिन किसानों को यदि अधिक भाव मिल रहा है तो खुले बाजार में अपनी फसल बेचने के लिए स्वतंत्र हैं।
सरकार ने तीन किसान नियमों में ये बात किसानों को समझाई थी लेकिन किसानों को अब ये बात समझ आ रही है। सरकार ने किसानों से निर्धारित एमएसपी पर फसल खरीदने का वादा किया था। लेकिन किसान अब सरकार को फसल बेचने के लिए खुद ही तैयार नहीं।
Mandi Mein Sarso Ka Sarkari Rate | Mandi Mein Sarson Ka Rate | Alwar Mandi Mein Sarson Ka Rate | सरसों का सरकारी रेट 2022
खास आपके लिए:-