RASHI PARIVARTAN 2022 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल में जबरदस्त उलटफेर होने वाला है। दरअसल 23 फरवरी को गुरु अस्त होंगे। इसके बाद 26 फरवरी को मंगल मकर राशि में प्रवेश करेगा। फिर अगले दिन शुक्र भी इस राशि में प्रवेश करेगा।
RASHI PARIVARTAN 2022 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल में जबरदस्त उलटफेर होने वाला है. दरअसल 23 फरवरी को गुरु अस्त होंगे। इसके बाद 26 फरवरी को मंगल मकर राशि में प्रवेश करेगा। फिर अगले दिन शुक्र भी इस राशि में प्रवेश करेगा। जिससे चतुर्ग्रही योग बनेगा जो 6 मार्च तक रहेगा। 27 फरवरी को शनि मकर राशि में उदय होगा। ग्रहों के अचानक बड़े उलटफेर से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
गुरु अस्त (23 फरवरी से 27 मार्च)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 23 फरवरी को देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में अस्त होंगे। देवगुरु बृहस्पति 27 मार्च तक इसी अवस्था में रहेंगे। मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मकर राशि के लिए बृहस्पति का अस्त होना शुभ साबित होगा। वहीं गुरु के अस्त होने से वृष, कर्क, कन्या, धनु, कुम्भ, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को परेशानी होगी। ऐसे में इन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।
मंगल 26 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा (RASHI PARIVARTAN 2022 )
मंगल 26 फरवरी को मकर राशि में गोचर करेगा। जिससे वृश्चिक, सिंह और मीन राशि के लोगों को लाभ होगा। वहीं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों को सावधान रहना होगा।
27 फरवरी को शनि उदय होगा (ज्योतिष शास्त्र )
27 फरवरी को शनि देव मकर राशि में उदय होंगे। शनिदेव के उदय से वृश्चिक, सिंह और मीन राशि वालों को लाभ होगा। वहीं कर्क, मिथुन, वृष, मेष, कन्या, मकर, तुला, धनु और कुंभ राशि के लोगों को सावधान रहना होगा।
27 फरवरी को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेगा
शुक्र 27 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा। दरअसल शुक्र का यह परिवर्तन 27 के बजाय 59 दिनों में होगा। शुक्र का यह गोचर मेष, कर्क और सिंह राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। वहीं वृष, मीन, मिथुन, कुम्भ, कन्या, मकर, तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए यह हानिकारक सिद्ध हो सकता है।
Corona Latest News 2022: लंबे समय तक कोरोना संक्रमण रहने से गंभीर खतरा, Heart Beat पर भी पड़ सकता है असर – रिसर्च