हरियाणा में बारिश | मौसम विभाग की ओर से अभी अलर्ट जारी किया गया है। अगर आप किसी काम से घर से बाहर जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 2 से 3 घंटे के अंदर मौसम खराब हो सकता है। मौसम विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
अगले कुछ घंटों में हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की बारिश के साथ बिजली गिर सकती है. साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से। तेज हवाएं चलेंगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मौसम विभाग ने पहले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम के बिगड़ने की भविष्यवाणी की थी.