QR Code on Trees 2022 : सिर्फ स्कैन करने से पता चल जाएगी पेड़ की सारी डिटेल्स, बस करना होगा ये काम

QR Code on Trees : जब भी आप घर से बाहर निकल रहे होंगे तो कई पेड़-पौधे देखकर आप जानना चाहेंगे कि उनका नाम क्या होगा या वह पेड़ कितने साल का होगा। अब आप स्कैन करके पेड़ों की जानकारी ले सकेंगे। आइए बताते हैं कैसे।

QR Code on Trees

QR Code on Trees : आपने अब तक कई पेड़ देखे होंगे, जिनकी उम्र बहुत लंबी होती है और उनमें कई खासियतें भी होती हैं. लेकिन कई बार किसी पेड़ को देखकर उसका नाम या उसकी विशेषता जानने की आपकी जिज्ञासा काफी जाग उठती है। इसी जिज्ञासा को पूरा करने के लिए एनडीएमसी (नई दिल्ली पालिका परिषद) ने पेड़ों पर एक ऐसा क्यूआर कोड लगाना शुरू किया है, जिसे स्कैन करने पर उस पेड़ की सारी जानकारी आपके मोबाइल पर आ जाएगी।

क्यूआर कोड स्कैन करते ही पेड़ की जानकारी मिल जाएगी (QR Code on Trees )

इससे आपको किसी पेड़ की जानकारी लेने के बारे में नहीं सोचना पड़ेगा. जैसे ही आप गूगल लेंस की मदद से क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे तो आपको उस पेड़ से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी। नई दिल्ली में आपने अब तक जिन पेड़ों को हरियाली फैलाते देखा होगा, वे पेड़ अब आपको सिर्फ एक स्कैन पर अपनी जानकारी देंगे। एनडीएमसी करीब 4 हजार पेड़ों पर क्यूआर कोड लगा रही है।

इस पहल से बढ़ेगा पेड़ों के प्रति लगाव

एनडीएमसी का यह कदम काफी कारगर साबित होगा। इस पहल से न केवल आपका ज्ञान, बल्कि वृक्षों के प्रति आपका लगाव भी बढ़ेगा। आप भी जानेंगे सभी पेड़ों के फायदे। जिस पेड़ पर यह क्यूआर कोड लगा होगा उसका क्यूआर कोड स्कैन करेंगे तो आपको उस पेड़ की उम्र, उसका वैज्ञानिक नाम, उस पेड़ पर कौन से फूल खिलते हैं, उसके फूल का रंग क्या है, वह पेड़ आपको मिल जाएगा। मौसम किसके लिए अच्छा है, इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

एनडीएमसी ने पर्यावरण की रक्षा के लिए उठाए कदम

इससे पहले भी एनडीएमसी पर्यावरण की रक्षा के लिए कई कदम उठा चुकी है। 20 नवंबर 2021 को स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत एनडीएमसी को एक से तीन लाख की श्रेणी में देश के सबसे स्वच्छ शहर की पहली रैंकिंग से नवाजा गया।

New Smart TV 2022 : अब आपका घर भी बनेगा सिनेमाघर! ये टॉप स्मार्ट टीवी इतने सस्ते हैं कि होश उड़ जाएंगे

Leave a Reply