पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने राज्य के सीएम के चेहरे का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि अगर पंजाब में उसकी सरकार बनती है तो भगवंत सिंह मान को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
मोहाली : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने राज्य के सीएम के चेहरे का ऐलान कर दिया है. आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि अगर पंजाब में उसकी सरकार बनती है तो भगवंत सिंह मान को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
93.3 फीसदी लोगों ने भगवंत सिंह मान को वोट दिया
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है. पंजाब का सीएम चुनने के लिए 21 लाख 59 हजार लोगों ने वोट किया, जिसमें से 93.3 फीसदी लोगों ने भगवंत सिंह मान को वोट दिया.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत सिंह मान मेरे छोटे भाई जैसे हैं
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत सिंह मान मेरे छोटे भाई जैसे हैं। लेकिन अगर मैंने पहले उनके नाम की घोषणा की होती, तो लोग उन पर आरोप लगाते क्योंकि ज्यादातर लोग भाई-भतीजावाद करते हैं। लेकिन हमारी पार्टी ने सीएम चुनने के लिए लोकतांत्रिक तरीका अपनाया। यह देश के इतिहास में पहली बार है कि किसी पार्टी ने सीएम के चेहरे के लिए चुनाव कराया है।
पंजाब विधानसभा चुनाव Update:
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने इसके लिए एक मोबाइल नंबर जारी कर जनता की राय मांगी थी और 3 दिन में करीब 22 लाख लोगों ने अपनी राय दी. बता दें कि अरविंद केजरीवाल पहले ही साफ कर चुके थे कि वह पंजाब में सीएम की दौड़ में नहीं हैं। फिर भी कुछ लोगों ने परामर्श के दौरान अरविंद केजरीवाल का नाम लिया।