Haryana में नई BPL राशन कार्ड लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

नई BPL राशन कार्ड लिस्ट | हरियाणा सरकार ने गरीब परिवारों के विकास में हमेशा अपना हाथ बढ़ाया है। उन्हें रास्ता दिखाया है। इस बार भी हरियाणा सरकार द्वारा गरीब परिवारों को समृद्ध और सबल बनाने की दिशा में लगातार कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की मदद करना है।

हरियाणा सरकार ने उठाया एक और कदम

हरियाणा में BPL वर्ग की आय सीमा बढ़ा दी है। हरियाणा में पहले एक लाख 20 हजार तक की आय वाले परिवारों को BPL में शामिल किया जाता था, लेकिन अब सीएम मनोहर लाल खट्टर के प्रयासों से लोगों को और समृद्ध और मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है।

सरकार ने किया और अधिक सुधार

सरकार ने आय सीमा को एक लाख 20 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख 80 हजार रुपये कर दिया है। अब एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवार को BPL श्रेणी में माना जाएगा। प्रदेश में फिलहाल डेढ़ साल से लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं। अब लंबे समय के बाद फिर से राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। आपको बता दें कि कुरुक्षेत्र और सिरसा जिले में यह प्रक्रिया शुरू हो रही है, अन्य जिलों के लोगों को इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।