Weather Update:भीषण गर्मी के बीच किन किन राज्यों में बारिश देगी दस्तक जानिए

उत्तर भारत में लगातार गरमी बढ़ती ही जा रही है। खास तौर पर देश की राजधानी दिल्ली व उसके आस पास के राज्यों में गरम लू ने घर से बाहर निकलना भी दुश्वार कर रखा है। पूर्वोत्तर राज्यों में हलकी हलकी बारिश ने मौसम थोड़ा ठंडा कर दिया है। दक्षिण भारत में भी गरमी का आलम बेहद गंभीर रहा है।
इसी आलम के बीच मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी कर दी है।

 


आईएमडी के मुताबिक, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण तमिलनाडु, पश्चिमी घाट और कावेरी डेल्टा जिलों के कुछ हिस्सों पर शनिवार को भारी का दौर देखने को मिलेगा। चेन्नई के बढ़ते तापमान से कुछ दिनों के लिए राहत मिलने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

आईएमडी( भारतीय मौसम विभाग) के अधिकारियों के मुताबिक, मौसम प्रणाली कई अन्य स्थानों पर पारा के स्तर में बढ़ोतरी को रोक सकती है।श्रीलंका और मन्नार क्षेत्र की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण, जो समुद्र तल से 3.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, पश्चिमी घाट, कावेरी डेल्टा और आसपास के जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना बनी है। मौसम प्रणाली के क्षेत्र में नमी बढ़ने के साथ, आईएमडी ने शनिवार को इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में कुछ स्थानों पर धूलभरी आंधी के साथ हलकी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।