जानिए जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम सही कैसे करवाएं

जन्म प्रमाण पत्र | बच्चे के जन्म के समय अक्सर ही हम जल्दबाजी में बच्चे का नाम दर्ज तो करवाते हैं लेकिन जल्दबाजी की वजह से कई बार बच्चे का नाम गलत लिखवा दिया जाता है और स्पेलिंग वगेरह में भी गलती होती है। नाम सही करवाने के लिए बाद में फाइल लगवानी पड़ती है। और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस से बचने के लिए अगर हम कुछ गलतियां ना करें तो हमारा समय भी बच जाएगा। और परेशानी भी नहीं होगी।

जन्म के समय नाम का कॉलम खाली रहने दें

बच्चे के जन्म के बाद नाम का कालम खाली छुटवा दे। इसके बाद अच्छे से नाम सोचकर सही नाम रजिस्टर में दर्ज करवाए। इसके बाद एक या दो दिन के अंदर अगर नाम में कुछ गलतियां दिखे तो तुरंत चेंज करवाए। अगर ज्यादा दिन हो जाए तो फाइल बनानी पड़ती है। जिससे कुछ समय लग सकता है।

नाम सही करवाने के लिए कौन कौन से दस्तावेज लगाए

  • जिस अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है। वहां के रजिस्टर रिकार्ड की डाक्टर द्वारा सत्यापित कापी लेकर आए।
  • दो गवाहों के शपथपत्र और प्रमाण पत्र नोटरी या तहसीलदार द्वारा सत्यापित।
  • गजेटिड आफिसर द्वारा सत्यापित दो प्रमाण पत्र माता और पिता के लगाने है।
  • असली जन्म प्रमाण पत्र की कापी जिसमें गलती हुई है।
  • सभी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल प्रमाण पत्र जो स्कूल नहीं जाते उनका टीकाकरण कार्ड और आधार कार्ड लगाए।
  • माता या पिता का शपथ पत्र नोटरी या तहसीलदार द्वारा सत्यापित।
  • अस्पताल के लेटर हेड पर डाक्टर के हस्ताक्षर और स्टांप।
  • सभी एफिडेविट पर फोटो स्कैन करवानी अनिवार्य है। बच्चे का आधार कार्ड जरूरी है। राशन कार्ड अनिवार्य है। सभी पेपर उर्फ अनिवार्य है। इसके साथ रजिस्ट्रार की जांच रिपोर्ट और रजिस्ट्रार के नाम लेटर व अंडरटेकिंग।

जन्म प्रमाण पत्र | Janam Praman Patra Form Haryana | Janam Praman Patra Online Apply |Janam Praman Patra Download