हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से हो रहे मौसमी बदलाव ने निश्चित तौर पर गर्मी से राहत दी है. और हरियाणा की जनता भी ऐसा ही बदलाव चाहेगी, क्योंकि इस बार की गर्मी ने सबकी कमर तोड़ दी है. आज हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा और क्या आज भी बारिश के आसार हैं। तो आइए जानते हैं आज क्या कहता है मौसम का पूर्वानुमान.
मौसम विभाग के अनुसार शुष्क मौसम की शुरुआत के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इसके साथ ही हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की हवाएं चलने की भी आशंका है। ये हवाएं करीब 9 से 21 किमी की रफ्तार से चलेंगी। मौसम विभाग ने आगे कहा है कि इसके बाद भी मौसम में बदलाव की संभावना बनी रहेगी.
5 दिन ऐसा रहेगा तापमान
मौसम विभाग ने भी तापमान की जानकारी देते हुए करीब 5 दिन तक यह जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहने की संभावना है. साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि हवाओं की दिशा मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम में होगी।