हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार की परीक्षा में नकल के 169 केस दर्ज किए गए। इनमें 2 मामले प्रतिरूपन के भी शामिल हैं।
हरियाणा बोर्ड ने बुधवार को सेकंडरी की शारीरिक व स्वास्थ्य शिक्षा/ संस्कृत / उर्दू/ ड्राइंग/ कृषि/कंप्यूटर साइंस/ ग्रह विज्ञान/ पशुपालन आदि विषयों की परीक्षा ली गई। वहीं सीनियर सेकंडरी की कृषि एवं दर्शन शास्त्र विषयों की परीक्षा ली गई।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह की फ्लाइंग ने भिवानी जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
महेंद्रगढ़ जिले में नकल का एक केस दर्ज किया गया। वहीं भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के परीक्षा केंद्रों में नकल के 37 नकल के मामले पकड़े गए। और साथ ही चरखी दादरी में एक परीक्षा केंद्र पर कोताही बरतने के लिए पर्यवेक्षक को ही रिलीव कर दिया गया। इसी के साथ अन्य कई जगहों पर भी नकल के केस पकड़े गए व पर्यवेक्षकों को भी कोताही बरतने की वजह से रिलीव किया गया।।