Jass Murder Case: हत्याकांड में दो और महिलाएं गिरफ्तार, आरोपी अंजलि से भी पूछताछ जारी

Jass Murder Case | हाल ही में हरियाणा के करनाल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। इस घटना ने सभी को झकझोर के रख दिया था। करनाल के इंद्री गांव के कमालपुर रोड़ां गांव में एक 5 वर्षीय बच्चे को मार के उसकी लाश को छत पर फेंक दिया गया था। ये सब बच्चे की चाची ने किया था। हत्या के आरोप में बच्चे की चाची को गिरफ्तार के लिया गया था।आरोपी का नाम अंजलि है।

Jass Murder Case Latest Update

लेकिन कल इस हत्याकांड में दो और महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार की गई दोनों महिलाओं को आज कोर्ट में पेश किया गया जिन्हें कोर्ट ने एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब कल इन दोनों आरोपियों के साथ मुख्य आरोपी अंजली को भी कोर्ट में पेश करेगी। वहीं दोनों महिलाओं पर शव को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगा है।

मनोरोग से ग्रस्त है अंजलि

इस मामले में मुख्य आरोपी अंजली मनोरोग से ग्रस्त है उसकी कई अस्पतालों से उपचार के प्रमाण मिले हैं। सीआईए इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि अंजली ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है तथा उसने जश की हत्या के बाद बेड मैं उसे छुपाने और बाद में उसे राजेश के मकान की छत पर फेंकने की पुष्टि की है।

इसके बाद राजेश की पत्नी धनवंती और उसकी माँ सौरनदे द्वारा उसे पड़ोसी की छत पर फेंकने की घटना स्वीकार की गई। उन्होंने बताया कि अंजली अपराध से संबंधित घटनाएं टीवी और मोबाइल पर देखते थी। हत्या वाले दिन भी वह इसी तरह का सीरियल देख रही थी। उन्होंने बताया कि इस मामले की सचाई कल तीनों आरोपियों द्वारा कोर्ट में पेश करने के बाद बता दी जाएगी।

जश 5 अप्रैल को हुआ था गायब

4 वर्षीय जश 5 अप्रैल को घर से टॉफी लेने के लिए गया था। इसके बाद वो संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। ग्रामीणों ने आसपास के सभी गांव समेत चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मदद से जश की तलाश की थी, लेकिन जश नही मिला, 6 अप्रैल को पड़ोस के घर की छत पर जश का शव मिला, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया हुआ था।

वहीं आरोपी अंजली से भी गहनता से पूछताछ जारी है। वहीं रिमांड के दौरान अंजली ने कुबूल किया था कि उसने ही मासूम जश की हत्या की थी। अंजली ने कहा था कि उसने मोबाइल फोन के चार्जर के तार से जश का गला घोंटा और उसके बाद शव को बेड में छिपा दिया था। मौका मिलते ही उसने जश के शव को उसके ताऊ के घर पहुंचा दिया था। वहां से बाड़े की छत पर शव को फेंक दिया था। लेकिन अभी तक आरोपित महिला ने हत्या करने का कारण नहीं बताया है।