LPG गैस सिलेंडर | इन दिनों महंगाई आम जनता की जेब ढीली कर रही है जिससे आर्थिक पहिए वाली रेलगाड़ी पटरी से उतरती नजर आती है। खाद्य पदार्थ और खाद्य तेल के दाम तो आसमान छू ही रहे थे वही महीने के पहले ही दिन लोगों को महंगाई के एक और झटके का सामना करना पड़ रहा है।
सरकारी गैस ईंधन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमत के मुताबिक दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 19 किलो ग्राम का दाम2253 था जो बढ़ाकर 2355.50 रूपये कर दिया गया है। अब यह सिलेंडर आम जनता को ₹102.50 महंगा पड़ेगा। सरकारी विपणन कंपनियों के अनुसार यह महंगाई होटलों व रेस्टोरेंट्स में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडरों में की गई है।
जहां 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत ₹2355 हो गई है वहीं छोटे 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत ₹655 है। स्रोतों के मुताबिक पिछले महीने भी सिलेंडरों में भारी इजाफा देखने को मिला था। अप्रैल के महीने में गैस सिलेंडरों की कीमत268.50 बढ़ाए गए। पिछले तीन महीनों में एलपीजी सिलेंडर में अब तक कुल 448.50 की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर में ₹50 की महंगाई हुई।
1 मई की तारीख से 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत2355 रुपए पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर देश में सबसे महंगा है। कोलकत्ता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹104 का इजाफा देखा गया है। दिल्ली में सिलेंडर कैसे ₹2 सस्ता 102 ₹बढ़ाया है। कोलकत्ता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत2455₹पहुंच चुका है। पहले इसकी कीमत2351.5 रूपये था। इमेज कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम दिल्ली के समान ही 102 रुपए का इजाफ़ा हुआ।
इधर ओं की कीमत के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर अब 2307 रूपए तक पहुंच चुका है जोकि पहले 2205 था। गैस सिलेंडर की बढ़ती मांग को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले महीनों में इसमें और महंगाई देखने को मिल सकती है। कमर्शियल सिलेंडरों की बढ़ती मांग से होटलो व रेस्टोरेंट में मिलने वाले खाने के दामों में भी बढ़ोतरी करने की संभावना हो सकती है। सिलेंडरों की बढ़ती मांग आम जनता की जेब पर भारी असर डाल रही है।
यह भी पढ़े- Haryana Latest News in Hindi
सरकार को महंगाई को कम करने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए अन्यथा महंगाई ऐसी बढ़ती रही तो वह दिन दूर रह नहीं जब देश में गरीबी व भुखमरी का माहौल बन जाएगा। खाद्य व खाद्य तेल के दाम से तो वैसे ही लोग परेशान है और यह कमर्शियल व एलपीजी सिलेंडर आम जनता को और परेशान कर रहा है। महंगाई की स्थिति देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट ला रही है। देश में हालात सामान्य नहीं रहे तो हमारे देश में भी श्रीलंका देश जैसे हालात उत्पन्न हो सकते है। विश्व में कई देशों के लोग आंतरिक संकट का सामना कर रहे हैं जिसमें खाद्य तेलों की महंगाई तथा खाद्य पदार्थों की निरंतर मांग बढ़ रही है तथा इन वस्तुओं का आयात करने वाले देशों ने इन पर प्रतिबंध