10 वीं 12 वीं पास के लिए भारतीय सेना में भर्ती

भारतीय सेना में भर्ती | 10 वीं 12 वी करने के बाद यदि आप भारतीय सेना में जाने का सोच रहे हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है। क्वार्टर ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रोज़गार समाचार में विज्ञापन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार Eastern Command Recruitment 2022 के लिए विज्ञापन प्रकाशित होने के 21 दिन के अंदर यानी 29 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि,‌ अन्य कमान के लिए उम्मीदवारों को विज्ञापन प्रकाशन के 45 दिन के अंदर आवेदन करना होगा।

ARO Rohtak Army Bharti 2021 Registration News Update

10 वीं 12 वीं पास के लिए भारतीय सेना में भर्ती

भारतीय सेना के तहत इस ग्रुप सी की भर्ती में मान्यता प्राप्त बोर्ड से उम्मीदवार की 10वीं या 12वीं होनी चाहिए। जबकि, स्टेनोग्राफर और लोअर डिवीजन क्लर्क पदों के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ‌ विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

   CBSE Term 2 Exam के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड, यहाँ है पूरी जानकारी

किस आधार पर होगा चयन

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. सभी पात्र उम्मीदवार भारतीय सेना ग्रुप सी भर्ती 2022 के लिए निर्धारित प्रारूप और अन्य आवश्यक दस्तावेजों में अपना आवेदन अधिसूचना में दिए गए पते पर भेज सकते हैं। निर्धारित समय के बाद भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

नोटिफ़िकेशन के लिए आधिकारिक साइट पर जाए – joinindianarmy.nic.in