HSSC Group C Bharti 2022: हरियाणा में ग्रुप सी की नौकरियों में क्या बदलाव करेगी सरकार, जानिए

HSSC Group C Bharti | हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के सेवा नियमों में बदलाव को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारियां शुरू कर दी है। हरियाणा में ग्रुप सी की नौकरियों के सेवा नियमों में बदलाव देखने को मिलेगा। इस बदलाव के बाद हरियाणा के कार्यालयों की कार्य प्रणाली में भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा।

इस बदलाव के लिए भिन्न भिन्न विभागों से इनपुट की पूरी जानकारी की मांग की गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने सभी विभागों, बोर्ड-निगमों तथा सरकारी संस्थाओं से सीधी भर्ती और पदोन्नति के जरिये ग्रुप-सी के पदों पर नियुक्ति संबंधी नियमों की जानकारी मांगी है।

HSSC Group C Bharti Guidlines 2022

दरअसल हरियाणा में अब ग्रुप सी व ग्रुप डी की भर्ती के लिए संयुक्त परीक्षा ली जाया करेगी। ऐसे में सभी महकमों के लिए समान प्रकृति के सेवा नियम बनाकर लागू करने का खाका तैयार किया जा रहा है।

सेवा नियमों में प्रावधानों की जानकारी मांगने के लिए दिया एक दिन

मानव संसाधन विभाग द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवाें, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशक, मंडलायुक्त, उपायुक्त और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को निर्देश जारी किए गए हैं कि 15 अप्रैल तक ऑनलाइन माडयूल के जरिये ग्रुप सी के सेवा नियमों में मौजूद विस्तृत प्रविधान की जानकारी मुहैया कराई जाएं। इसके बाद सरकार ग्रुप सी के सभी पदों की सेवा शर्तों के प्रविधानों की समीक्षा करेगी और इनमें जरूरी परिवर्तन किए जाएंगे।

HSSC Group C Bharti | HSSC Group D Bharti 2022 | Haryana New Bharti List | Haryana CET New Vacancy | HSSC Vacancy | Haryana Latest Job | HSSC Group C and D Vancncy 2022 List