HPSC व्याख्यता परीक्षा 2022 2022 की परीक्षा 11 जून और 12 जून को पंचकूला के परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं. एचपीएससी ( हरियाणा लोक सेवा आयोग) ने दो अलग-अलग विभागों के तहत लेक्चरर के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है. इसके लिए विज्ञापन संख्या 11/2021 के तहत, विभिन्न विषयों में 437 व्याख्याता और तकनीकी शिक्षा विभाग, हरियाणा में फोरमैन इंस्ट्रक्टर के पदों पर परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को नियुक्तियां दी जाएंगी.
HPSC व्याख्याता भर्ती परीक्षा के पहले दिन का कार्यक्रम
दिन | सत्र | पद और विषय | परीक्षा केंद्र |
11 जून | सुबह | व्याख्याता-वास्तुकला | पंचकूला, हरियाणा |
11 जून | सुबह | व्याख्याता- सिविल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा |
11 जून | सुबह | व्याख्याता- कंप्यूटर इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा |
11 जून | शाम | व्याख्याता- केमिकल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा |
11 जून | शाम | व्याख्याता- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा |
11 जून | शाम | व्याख्याता- मैकेनिकल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा |
HPSC व्याख्याता भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन का कार्यक्रम
दिन | सत्र | पद और विषय | परीक्षा केंद्र |
12 जून | सुबह | व्याख्याता- इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा |
12 जून | सुबह | व्याख्याता- ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा |
12 जून | सुबह | व्याख्याता- एप्लाइड साइंस (गणित) | पंचकूला, हरियाणा |
12 जून | सुबह | व्याख्याता- वित्त लेखा और लेखा परीक्षा | पंचकूला, हरियाणा |
12 जून | सुबह | व्याख्याता- एप्लाइड साइंस (रसायन विज्ञान) | पंचकूला, हरियाणा |
12 जून | शाम | व्याख्याता- खाद्य प्रौद्योगिकी | पंचकूला, हरियाणा |
12 जून | शाम | व्याख्याता- वस्त्र प्रौद्योगिकी | पंचकूला, हरियाणा |
12 जून | शाम | व्याख्याता- एप्लाइड साइंस (अंग्रेजी) | पंचकूला, हरियाणा |
12 जून | शाम | व्याख्याता- फार्मेसी | पंचकूला, हरियाणा |
12 जून | शाम | व्याख्याता- फोरमैन इंस्ट्रक्टर | पंचकूला, हरियाणा |
12 जून | शाम | व्याख्याता- एप्लाइड साइंस (भौतिकी) | पंचकूला, हरियाणा |
आयु सीमा
भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से लेकर 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए. पिछड़े वर्ग और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है.
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्नविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें.