HPSC Bharti 2022: पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा में बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

HPSC Bharti 2022 | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पशुपालन और डेयरी विभाग, हरियाणा में पशु चिकित्सा सर्जन के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन अप्लाई आमंत्रित किए हैं।

आज से शुरू हो गई आवेदन प्रक्रिया

आपको बता दें, योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यानी 15 दिसंबर 2022 से आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर शुरू हो गई है। इन रिक्तियों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी, 2023 है। HPSE भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार की आयु 22 से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. 

HPSE भर्ती 2022 शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक है। हिंदी का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए। सन 1984 में भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम के मुताबिक हरियाणा पशु चिकित्सा परिषद या भारत में किसी भी पशु चिकित्सा परिषद या भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के साथ एक पशु चिकित्सक के रूप में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।

HPSE भर्ती 2022 आवेदन शुल्क

इस भर्ती का आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये है। इसके अलावा सभी महिला/ एससी/ बीसी- ए/ बीसी- बी/ EWS तथा ESM उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है।

Important Links HPSC Bharti 2022

Official Notification Click Here
Apply Online Click Here
Job Whatsapp Group Join Now