डॉक्टर पति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट देख, डॉक्टर पत्नी ने लगाई फांसी

डॉक्टर पति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट को देखकर परेशान डॉक्टर पत्नी बीनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

हरियाणा : पानीपत जिले में स्थित अंसल सुशांत सिटी में डॉक्टर पति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से परेशान डॉ पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर पत्नी ने फांसी गुरुवार देर रात को लगाई थी। कोरोना पॉजिटिव क्वारंटीन डॉक्टर पति ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे अपनी पत्नी के कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

पति ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जैसे ही सेक्टर 13-17  थाना पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची तथा डॉ पत्नी के शव को फंदे से उतारकर सरकारी अस्पताल के शव गृह में पहुंचा दिया। शनिवार को जब मायके पक्ष के लोग आएंगे तब शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सेक्टर 13-17  पुलिस थाना प्रभारी सुनीता ने कहा है कि बीनू (38) अपने पति अशोक कुमार के साथ अंसल सुशांत सिटी में रहती थी। डॉक्टर पत्नी बीनू कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में बायोलॉजिस्ट थे। बीनू के दो बेटे हैं, एक 6 तथा दूसरा 3 साल का है। बीनू के पति अशोक कुमार सनौली रोड पर स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर है।

गुरुवार को उनके पति अशोक की रिपोर्ट कोरोनावायरस आई थी। तभी से अशोक कुमार अलग कमरे में क्वारंटीन हो गए थे। अपने पति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट देखकर बीनु भी बहुत परेशान थी। जिसके चलते बीनू ने गुरुवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

घर में कोई शोर शराबा न होने पर पति अशोक कुमार ने सुबह 11:00 बजे पत्नी के कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। तभी अशोक ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस डॉक्टर टीम के साथ घर पहुंची। घर के अंदर जाने से पहले टीम ने पीपीआई किट पहनी तथा उसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की। आपको बता दें कि डॉक्टर पत्नी बीनू के मायके वाले जयपुर में रहते हैं। शनिवार को जब वह पानीपत पहुंचेंगे तब बीनु का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

 

Leave a Reply