Haryana Fasal Muavja 2022-23: विशेष गिरदावरी खरीफ-2021 में फसल खराब होने पर 8,95,712 किसानों को मुआवजे के रूप में 561.11 करोड़ रुपये जारी.
Updated On: 04 february 2023
- आज से किसानों के खाते में मुआवजे की राशि जमा कर दी जाएगी.
- हरियाणा सरकार किसान हितैषी सरकार – मनोहर लाल
- रबी-2022 सीजन में खराब फसलों का मुआवजा भी जल्द मिलेगा- मनोहर लाल
Haryana Fasal Muavja 2022
हरियाणा सरकार ने खरीफ-2021 के दौरान राज्य में भारी बारिश, जलभराव और कीड़ों के हमले से हुई फसल क्षति के एवज में 866 गांवों के 8,95,712 किसानों के खाते में 561.11 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि का सीधा हस्तांतरण शुरू किया है।
Read Also: Haryana Famous Food
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसानों के खातों में मुआवजा राशि का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल मौजूद थे. मनोहर लाल ने निर्देश दिए कि मुआवजे के वितरण की प्रक्रिया 11 दिन के भीतर यानी 28 फरवरी तक पूरी कर ली जाए.
Read Also: सरकार ने बताया BGMI पर बैन लगाने के पीछे का सच, जानें गेम की वापसी पर लेटेस्ट अपडेट
उन्होंने उपायुक्तों को रबी-2022 के दौरान फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए चल रही गिरदावरी को पूरा करने का भी निर्देश दिया ताकि किसानों को समय पर मुआवजा राशि मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों को समय पर मुआवजा देने के अलावा किसानों के हित में कोई भी कदम उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है.
Haryana Fasal Muavja 2021-22
Sr. No. | Name Of District | Ammount | No. Of Farmers | No. Of Village |
1. | Karnal | 3,78,885/- | 217 | 2 |
2. | Palwal | 58,28,251/- | 1360 | 9 |
3. | Nuh | 52,05,000/- | 1376 | 13 |
4. | Gurugram | 10,000/- | 1 | 1 |
5. | Hisar | 172,32,21,000/- | 209880 | 198 |
6. | Fatehabad | 95,29,00,500/- | 121733 | 132 |
7. | Sirsa | 72,86,29,222/- | 134918 | 56 |
8. | Bhiwani | 127,02,13,500/- | 162634 | 192 |
9. | Sonipat | 12,26,15,186/- | 34771 | 97 |
10. | Charkhi Dadri | 45,24,85,000/- | 154682 | 28 |
11. | Rohtak | 10,45,50,500/- | 23374 | 37 |
12. | Jhajjar | 24,51,10,000/- | 50766 | 101 |
Total | 561,11,57,044/- | 8,95,712 | 866 |
Haryana Fasal Muavja List 2021-22 – डाउनलोड करे
यह भी पढ़े:
FAQ फसल मुआवजा :
- Fasal Muavja List 2021
- Haryana Ka Fasal Muavja 2022
- हरियाणा फसल मुआवजा List
- फसल मुआवजा List 2022