HBSE: हरियाणा बोर्ड का दसवीं का आज रिजल्ट जारी 60,000 परीक्षार्थियों को मिले सत प्रतिशत अंक

भिवानी| हरियाणा बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट आज official website www.bseh.org.in पर देखा जा सकेगा. इस बार मिली जानकारी के अनुसार कोई विद्यार्थी फेल नहीं हुआ है. और लगभग 60000 परीक्षार्थियों को शत प्रतिशत अंक मिले हैं. आज तक हरियाणा बोर्ड में ऐसा कभी नहीं हुआ है. कि सभी विद्यार्थी पास हुए हो परंतु इस बार सारे विद्यार्थी पास हुए हैं. इस बार Top 10 विद्यार्थियों की सूची जारी नहीं की जाएगी.HBSE 10th Result 2021 Latest News Hindi

हरियाणा बोर्ड में इस बार कोरोना महामारी की वजह से लाखों परीक्षार्थी बिना परीक्षा दिए ही पास हो गए हैं. कोरोना काल के कारण ही सीबीएसई एवं हरियाणा बोर्ड ने अपनी 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थी.

ऐसा बताया जा रहा है कि प्रदेश के करीब 60000 परीक्षार्थियों को शत प्रतिशत अंक मिले हैं. यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है. कोरोना महामारी के आने से पहले शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की गिनती 50 से अधिक कभी नहीं हुई यही कारण है. कि इस बार बोर्ड प्रशासन टॉप टेन की सूची जारी करने में असमर्थ हैं.

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें. कि इस बार परीक्षा के लिए बोर्ड के पास 3,18,373 विद्यार्थियों द्वारा फॉर्म भरे गए थे. करो ना महामारी के कारण इस वर्ष की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

हरियाणा प्रदेश में छात्रों की जिला वाइज संख्या

जिला का नाम विद्यार्थी

अंबाला-         10742
कुरुक्षेत्र-         10623
भिवानी-         18991
करनाल-         16348
कैथल-           14911
फरीदाबाद-      20261
फतेहाबाद-      11809
गुरुग्राम-          14006
हिसार-           23795
झज्जर-           11390
जींद-              19053
महेंद्रगढ़-         10099
पंचकूला-         4575
पानीपत-         15679
रेवाड़ी-            10559
सोनीपत-         20013
यमुनानगर-      13137
नूंह-                14448
पलवल-          18518
रोहतक-          13138
सिरसा-           14086
चरखी दादरी-   8126

Leave a Reply