गुरुग्राम के एक अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई तो सभी डॉक्टर मरीजों को तड़पता छोड़ भागे। जिसके चलते 9 लोगों की मौत हो गई है। मरीजों के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया तथा पुलिस को भी बुलाया गया है।
हरियाणा के गुरुग्राम जिले मैं एक बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आई है। गुरुग्राम के कीर्ति अस्पताल में रात को ऑक्सीजन खत्म होने से कोरोना पॉजिटिव 9 लोगों की मौत हो गई। मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में रात को ऑक्सीजन खत्म हो गई। ऑक्सीजन खत्म होने पर मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर भी इन्हें तड़पता छोड़ भाग गए।
इन मरीजों को अस्पताल वालों ने केवल और केवल भगवान भरोसे छोड़ दिया था। इस दर्दनाक घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। जैसे पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा डॉक्टरों को वापस बुलाया। परंतु जब तक 9 मरीज की मौत हो चुकी थी।
आपको बता दें की करीबन 10:30 बजे कीर्ति अस्पताल में अचानक से ऑक्सीजन खत्म हो गई। उसी समय सभी डॉक्टर अस्पताल से गायब हो गए। जिन मरीजों की मृत्यु हुई है उनके परिजनों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल हो गया है। जैसे परिवार वालों को पता लगा कि सभी डॉक्टर अस्पताल से भाग गए तो उन्होंने हंगामा किया तथा इन्होंने उसी समय पुलिस को बुला लिया।