Gold Price Update: शादियों के सीजन में जहां सोने की मांग में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, पिछले कई दिनों से सोना लगातार महंगा होता जा रहा है। इसलिए पिछले कुछ दिनों से सोने के खरीदार मायूस नजर आ रहे हैं। इस कारोबारी सप्ताह के पांचवें दिन भी सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई. शुक्रवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर 48920 रुपये हो गया. जबकि 999 शुद्धता वाला एक किलो चांदी 62157 रुपये के स्तर पर पहुंच गया.
Gold Price Update : शुक्रवार को सोना 19 रुपये महंगा होकर 48921 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इससे पहले गुरुवार को सोना 48901 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी 668 रुपये सस्ता होकर 62157 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई. इससे पहले गुरुवार को चांदी 62825 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी.
14 से 24 कैरेट सोने की नवीनतम कीमत
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट सोना 48920 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट सोना 48724 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 44811 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 36690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोना करीब 28618 है। 10 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
कल कितने बढ़े सोने-चांदी के दाम
मेटल | 11 फरवरी के रेट (रु/10 ग्राम) | 10 फरवरी के रेट (रु/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रु/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 48920 | 48901 | +19 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 48724 | 48705 | +19 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 44811 | 44793 | +18 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36690 | 36676 | +14 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28618 | 28607 | +11 |
मेटल | 11 फरवरी के रेट (रु/किलो) | 10 फरवरी के रेट (रु/किलो) | रेट में बदलाव (रु/किलो) |
Silver 999 | 622157 | 62825 | -668 |
सोना 7299 और चांदी अब तक के उच्चतम स्तर से 17155 रुपये सस्ता
इस तरह सोना अब तक के उच्चतम स्तर से करीब 7299 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोना ने अगस्त 2020 में अपना सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था। उस समय सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 17155 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सस्ती हो रही थी. चांदी का सर्वकालिक उच्च स्तर 79980 रुपये प्रति किलोग्राम है।
ऐसे जानिए सोने की शुद्धता ( Gold Price Update )
अगर आप अभी सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं.
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना
आपको बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी गुणवत्ता का ध्यान रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोना खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) भारत में एकमात्र एजेंसी है जो हॉलमार्क निर्धारित करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, नियमों और विनियमों के तहत संचालित होती है।
ऐसे जानें मिस्ड कॉल देकर सोने की ताजा कीमत
22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की ज्वैलरी का रिटेल रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। एसएमएस के जरिए कुछ ही देर में रेट मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट कर सकते हैं।