पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों को योजना की शुरुआत से लेकर अब तक प्रति वर्ष 2-2 हजार की बराबर किस्तों में 6,000 रुपए की बराबर राशि प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री के द्वारा 1 जनवरी 2022 को किसानों के खातों में 10 वीं किस्त की 2000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर की।
इस स्कीम के तहत किसानों को 4 महीने के अंतराल पर यह किस्त बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। 10 वीं किस्त के पैसे 1 जनवरी 2022 को भेजे गए थे उस हिसाब से 11 वीं किस्त के पैसे अप्रैल 2022 को बैंक अकाउंट में आ जाने चाहिए।
अपना स्टेटस कैसे चेक करें
- इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (http://pmkisan.gov.in) पर जाएं।
- राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर का ऑप्शन मिलेगा।
- यहां बेनिफिशरी स्टेटस का ऑप्शन मिलेगा और नया पेज खुल जाएगा।
- यहां पर आधार नंबर या बैंक अकाउंट का ऑप्शन चुने। व चुने हुए ऑप्शन के आधार पर नंबर भर दे।
- यहां क्लिक करके आपको सभी ट्रांसेक्शन की जानकारी मिल जाएगी।
- पहली से लेकर 10 वीं किस्त तक की जानकारी आपको यहीं मिलेगी।