दिल्ली से जयपुर तक बनेगा इलेक्ट्रिक हाईवे, बिजली से चलेंगे सभी वाहन

Delhi Jaipur Highway News Today Hindi | अब वह दिन दूर नहीं जब देश की सड़कों पर ट्रेनों की तरह सभी वाहन दौड़ते नजर आएंगे। आपको बता दें कि फिलहाल यह नजारा सिर्फ विदेशों की सड़कों पर ही देखा जा सकता है। जल्द ही यह नजारा भारत की सड़कों पर भी दिखाई देगा। केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्रालय ने ऐसी योजना को साकार करने पर काम शुरू कर दिया है। इसको लेकर कई विदेशी कंपनियों से बातचीत भी हो रही है।

कैसे बनेगा इलेक्ट्रिक हाईवे

जिस भी कंपनी के पास ठेका होगा, वही देश का पहला इलेक्ट्रिक हाईवे बनाएगी। आपको बता दें कि देश में ऐसा हाईवे बनाने के लिए दिल्ली, हरियाणा होते हुए जयपुर हाईवे को चुना गया है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय जल्द ही इस योजना पर अपनी सहमति देगा। अगर यह योजना कारगर साबित होती है तो देश में कई इलेक्ट्रिक हाईवे तैयार करने का रास्ता खुल जाएगा। जैसे ही ऐसा होता है, एक लंबी यात्रा को मामूली लागत पर आसानी से कवर किया जा सकता है।फिलहाल केंद्र सरकार दिल्ली और मुंबई के बीच एक ऐसा एक्सप्रेस-वे बनाने पर काम कर रही है, जिसका सफर दिल्ली से शुरू होकर मुंबई पहुंचेगा.

See also  First Electric Highway India: इस रूट पर बनेगा देश का पहला इलेक्ट्रिक हाईवे, नॉर्मल हाईवे से इस तरह है अलग, जानें खासियत

इस एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद महज 12 घंटे में यात्रा पूरी हो जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि उनका मंत्रालय दिल्ली से जयपुर तक इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने के लिए एक विदेशी कंपनी से बातचीत कर रहा है. अब भारत दूसरे देशों को पछाड़ रहा है, आज भारत में वो सब कुछ होने वाला है जो पहले विदेशों में देखा जाता था। जल्द ही आप अपने भारत को एक विदेशी देश की तरह सजा हुआ पाएंगे। नितिन गडकरी जी ने बताया कि दिल्ली से जयपुर तक इलेक्ट्रिक हाईवे बनाना मेरा सपना है। आठ लेन का यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात से होकर गुजरेगा।

See also  Army Bharti : रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी व चरखी दादरी के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर

Leave a Reply