Weather News In Hindi : ताऊ ते चक्रवात का हरियाणा में क्या रहेगा असर, जाने पूरी जानकारी

हरियाणा | अरब सागर में उठा ताऊ ते चक्रवात ने मंगलवार को गुजरात, महाराष्ट्र तथा गोवा में असर दिखाया है। मौसम विभाग ने ताऊ ते तूफान के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। परंतु ताऊ के चक्रवात आगे बढ़ने के साथ-साथ कमजोर होना भी शुरू हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि राजस्थान के बहुत सी जगहों पर बारिश के साथ साथ तेज हवाएं देखने को मिली है। अब इसका असर हरियाणा में भी देखने को मिलेगा, अनुमान लगाया गया है कि प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। ताऊ ते चक्रवात के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। जिसके कारण थोड़ा ठंड का माहौल बन गया है।

हिसार स्थित “हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी” के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ ‘मदन खीचड़’ ने बताया है कि ताऊ ते तूफान अब साइक्लोन का रूप धारण कर चुका है। जिसके कारण राजस्थान में नमी की हवाओं से डिप्रेशन बनने का अनुमान है। इन हवाओं के कारण हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा बूंदाबांदी रहेगी।

 

भारी बारिश वाले जिले:

आपको बता दें कि 19 मई को हरियाणा में तेज धार बारिश होने वाली है। करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, झज्जर, कैथल, गुडगांव, पानीपत, फरीदाबाद, फतेहाबाद, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, हिसार आदि जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसी के साथ साथ 20 मई के अनुमान में करनाल, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र जिलों में भारी बारिश तथा पानीपत व सोनीपत में हल्की बूंदाबांदी रहेगी।

हरियाणा में ताऊ ते 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से प्रवेश करेगा। जिसके कारण प्रदेश में लगातार बूंदाबांदी रहेगी।

 

जम्मू कश्मीर में पहुंचा पश्चिमी विक्षोभ:

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन कीचड़ ने कहा है कि नमी भरी हवाओं तथा पश्चिम विक्षोभ की वजह से प्रदेश में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही 19 तथा 20 मई को तेज हवाओं के साथ बादल की तेज गरज व भारी बारिश की संभावना रहेगी।

 

हरियाणा प्रदेश के सबसे गर्म रहने वाला जिला नारनौल के तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस तापमान में और भी गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply