मुख्यमंत्री मनोहर लाल ख्ट्टर ने महिलाओं को दिया तोहफा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने राज्य की महिलाओं को एक तोहफा दिया है। 2022 के बजट में महिलाओं के लिए एक योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आर्थिक सहायता मिल सकेगी। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं के साथ महिलाओं के लिए भी स्कीम कई स्कीम पेश की है। इस स्कीम का नाम हरियाणा मात्र शक्ति उद्यमिता योजना के तहत जिन महिलाओं की आय 5 लाख रुपये से कम है और वो व्यापार शुरू करना चाहती हैं तो इसके लिए उनको 3 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। वहीं सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरियाण सरकार ने कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने का ऐलान किया है।

बड़े बड़े शहरों में बनेंगे छात्रावास

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने यह ऐलान भी किया कि राज्य के बड़े-बड़े शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाएं जाएंगे। इन शहरों में फरीदाबाद, गुरुग्राम और पंचकूला शामिल है। बता दें कि पिछले वर्ष राज्य ने सरकार के आगे कामकाजी महिला हॉस्टल को लेकर प्रस्ताव रखा था। जिनमें 20 वर्किंग वुमेन होस्टल शामिल थे, जोकि फरीदाबाद और गुरुग्राम के अलावा हिसार, रोहतक, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और जींद शहर भी शामिल था।

सुषमा स्वराज पुरस्कार की शुरुआत

इसी के साथ सुषमा स्वराज पुरस्कार की शुरुआत भी की गई। हरियाणा की उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा, जिसमें 5 लाख की राशि शामिल है।