भयानक दुर्घटना! हरियाणा में टूटा पहाड़, 1 की मौत; आधा दर्जन वाहन मलबे में दबे

भिवानी | हरियाणा के भिवानी में एक भीषण हादसा हुआ है. यहां एक पहाड़ टूट गया है। इससे कई वाहन मलबे में दब गए। 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। आशंका जताई जा रही है कि 5-10 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

हरियाणा पुलिस के मुताबिक इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में फंसे तीन लोगों को भी बचा लिया गया है।

See also  HBSE नया आदेश जारी: विद्यार्थी जरूर देखे! 10वी और 12वीं के लिए जरूरी सूचना

वाहन दबे मलबे में

भिवानी के दादम खनन क्षेत्र में खनन के दौरान पहाड़ के खिसकने से आधा दर्जन वाहन पहाड़ के मलबे में दब गए. इन वाहनों में कई लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार भिवानी जिले के तोशाम विधानसभा क्षेत्र के दादम गांव में खनन कार्य किया जाता है.

पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरका

आपको बता दें कि आज (शनिवार) सुबह करीब 8.15 बजे खनन के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूट गया, जिससे वहां खड़ी करीब आधा दर्जन मशीनें और डंपर दब गए. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। आम लोगों को मौके से दूर कर दिया गया है।

See also  Haryana CET ग्रुप C पास उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन इस दिन से, Group D के लिए इस तारीख को खुलेगा पोर्टल

खनक-दादाम क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष मास्टर सतबीर रतेरा ने कहा कि जब यह घटना हुई तब खनन नहीं हो रहा था. खनन क्षेत्र दोनों ओर से वन क्षेत्रों से घिरा हुआ है। हजारों टन पहाड़ वन क्षेत्र से टूटकर खनन क्षेत्र की ओर आ गए। इसमें कई लोग घायल हो गए और एक मजदूर की मौत हो गई।

Leave a Reply