अनोखी शादी मात्र डंडे से पहनाई दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला

 

देश में लोग कोरोनावायरस की स्थिति को देखते हुए अपनी सुरक्षा के लिए अनोखे कदम उठा रहे हैं। जिसमें से एक नजारा आपके सामने है। आपको बता दें कि कोरोना काल में एक शादी ऐसी हुई है जिसे देख कर सब लोग दंग रह गए हैं।

बिहार : यह खबर बिहार के बेगूसराय की है। बेगूसराय में एक अनोखी शादी हुई है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को डंडे के माध्यम से वरमाला पहनाई थी। यह बेगूसराय की शादी पूरे देश में चर्चाओं का विषय है।

 

इस शादी में दूल्हा दुल्हन ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करके एक अनोखा उदाहरण लोगों के सामने पेश किया है। शादी में उपस्थित सभी लोग दूल्हा दुल्हन को शाबाशी दे रहे हैं। जहां तक बात है कि यह लोग अपनी पूरी जिंदगी में इस अनोखी शादी को कभी नहीं भूलेंगे।

बताया जा रहा है कि बेगूसराय की शादी अभी तक कोरोनावायरस की सबसे बड़ी शादी है। यह शादी गिरधारी लाल सुल्तानिया के बेटे रितेश कुमार से बेगूसराय की ज्योति कुमारी के साथ हुई है। इस शादी में हर तरह से कोरोनावायरस कालका पूरा पालन किया गया है।

दूल्हा दुल्हन तथा शादी में आए हुए अन्य लोगों ने अपने फेस को मास्क द्वारा ढका हुआ था। इसके साथ साथ इस शादी में कोरोनावायरस कॉल में बताई गई सामाजिक दूरी का भी पूरा पालन किया गया था। जिसके कारण दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को डंडे के माध्यम से वरमाला पहनाई। आसपास के लोगों का कहना है कि इस शादी को ऐतिहासिक शादी करार किया जाना चाहिए।

वही दूल्हे ने भी कहा है कि मेरी यह अनोखी शादी यादगार रहेगी।

Leave a Reply