राजनीति अपडेट: हरियाणा के एक और नेता कांग्रेस छोड़ कर आप में शामिल

हरियाणा के पूर्व नेता निर्मल सिंह व उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आप में शामिल किया। इस मौके पर हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता, अशोक तंवर भी मौजूद रहे।

हुड्डा के खासम खास रहे निर्मल

निर्मल सिंह पहले कांग्रेस में शामिल थे। वे हुड्डा के खास नेताओं में से एक रहे। वे दो बार मंत्री रहे और एक बार कुरुक्षेत्र लोकसभा का चुनाव भी लडा। उनकी बेटी उनकी राजनैतिक उत्तराधिकारी हैं। और वे अंबाला नगर निगम की काउंसलर भी रह चुकी हैं।

ये रही कांग्रेस छोड़ने की वजह

निर्मल सिंह 4 बार अंबाला के विधायक रह चुके हैं। परंतु 2019 के विधानसभा चुनावों में उनकी बेटी चित्रा को टिकट नहीं दी गई। इस वजह से दोनों बाप बेटी ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अंबाला सिटी व अंबाला कैंट से चुनाव लडा था। परंतु दोनों ही हार गए थे।

कांग्रेस छोड़ आप ज्वॉइन करने वाले दूसरे नेता

निर्मल सिंह कांग्रेस छोड़ कर आप ज्वॉइन करने वाले दूसरे नेता हैं। इस से पहले प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भी कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है।