Aaj Ka Rashifal | Aaj Ka Rashifal Hindi
माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि रात 11.37 बजे रहेगी। इसके साथ ही षटतिला एकादशी का व्रत है। वहीं रात 9.41 बजे तक ध्रुव योग रहेगा, साथ ही आज पूरे दिन को पार करते हुए शनिवार की सुबह 5.8 बजे तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।
Table of Contents
मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी पाने के प्रयास आज सफल होंगे। परिवार के सदस्यों से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपके स्वाभिमान में वृद्धि होगी। आज आपको अपने काम में किसी खास का सहयोग मिलेगा। आज बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें। लवमेट्स एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्ते में मजबूती आएगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार की गति में वृद्धि होगी।
वृष दैनिक राशिफल
आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। मिट्टी के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको अपनी मेहनत के कारण धन लाभ होगा। शत्रु आज आपके प्रभाव से परास्त होंगे। आज आपको पारिवारिक सुख और शांति का लाभ मिलेगा। आज आप अपने मन की बात जीवनसाथी से साझा करेंगे। व्यवसाय को बढ़ाने में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। शाम के समय दोस्तों से फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल
आपका खोया हुआ पुराना सामान आज वापस मिलेगा। रेस्टोरेंट व्यवसाय में निवेश करने से आपको लाभ होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई तोहफा मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात को अच्छे से समझने की कोशिश करें, लाभ मिलेगा. सामने आ रही समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। कानूनी मामलों में आज आपको विजय प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में शुभ समाचार मिलेगा।
कर्क दैनिक राशिफल
आज आपको धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो राहुकाल को देखकर ही शुरुआत करें। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलेगा। बच्चे अपने माता-पिता के साथ धार्मिक कार्यों में संलग्न होंगे। इस राशि के लोगों के जीवन में आ रही शादी से जुड़ी परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी। आज आपको मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आप अपने काम में सफलता का झंडा फहराएंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। पढ़ाई में आपके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए आज कक्षा में आपके शिक्षक आपका सम्मान करेंगे। आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। यदि आप सामाजिक कार्यों में मदद करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको लाभ मिलने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलता रहेगा।
कन्या दैनिक राशिफल
आज आपको अपने क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है। आज वाहन को सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें। आज विरोधी भी आपकी ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, ऐसा करने से आपको लाभ होगा। बच्चे आज सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताएंगे, बेहतर होगा कि पढ़ाई पर ध्यान दें। महिलाएं आज जल्द ही अपने घर के कामों से मुक्त होंगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
तुला दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
आज आपको किसी बड़े मामले में समझौता करने और सहयोग करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज जीवनसाथी के साथ लंच का आनंद लेंगे। आप अपने भाई बहनों को खुश करने के लिए उपहार देंगे। आज आप व्यापार में बदलाव करने की सोच भी सकते हैं, ऐसी स्थिति में भाग्य आपका साथ देगा। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। लवमेट्स अपने परिवार के सदस्यों से शादी के बंधन में बंधने के लिए बात करेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपका शानदार बीतेगा। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। घर के मामलों में दूसरों की राय लेने से बचें। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देगी। आज पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आप व्यापार बढ़ाने के नए तरीके सोचेंगे। सेहत के मामले में आप स्वस्थ रहेंगे। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ होगा।
धनु दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
मनोबल के अच्छे स्तर के कारण आज आपके काम अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज कारोबार में बदलाव की संभावना है। ऑफिस में आपकी रचनात्मकता पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि के लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपके और आपके भाई के बीच किसी बात को लेकर चर्चा होगी। विद्युत उपकरण खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। आज अपने कीमती सामान का ख्याल रखें।
मकर दैनिक राशिफल
आज आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें। अपना ध्यान केंद्रित कर काम को पूरा करने का प्रयास करें। आज आपको जो भी बाधा आ रही है, उसे नज़रअंदाज करें। इस राशि के छात्र किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि होगी। आज आपकी सेहत में सुधार होगा। आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी।
कुंभ दैनिक राशिफल
आपका झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। मनोरंजन के लिए बनाया गया कोई प्लान आज टल सकता है। आज आप घर में अधिक समय व्यतीत करेंगे। पैसों से जुड़ी परेशानियां आज खत्म होंगी। व्यापार से लाभ होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आज आपकी सेहत में सुधार होगा
मीन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
आज आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की ओर अधिक रहेगा। आज आप कोई अच्छी किताब पढ़कर अपना समय व्यतीत करेंगे। आज आप जीवनसाथी को गुलाब देंगे, साथ ही आपका जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को समाज में मान सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर रहेगा। आज आप अपने बढ़ते खर्चों को रोकने के लिए कोई नई योजना बनाएंगे।
Google से पूछे- मेरा नाम क्या है/ गूगल मेरा नाम क्या है?
पढे – साप्ताहिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का मीन राशि, कुंभ राशि, मकर राशि, धनु राशि, तुला राशि, मिथुन राशि, Aaj Ka Love Rashifal Aaj Ka Rashifal Hindi