Aaj Ka Rashifal 26 February 2022: शनिवार के दिन इन तीन राशियों के लोगों को रहना चाहिए सावधान, जानिए अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal |  Aaj Ka Rashifal Hindi

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदय तिथि दशमी और शनिवार है। दशमी तिथि सुबह 10.39 बजे तक रहेगी। साथ ही रात 8.52 बजे तक सिद्धि योग रहेगा, साथ ही मूल नक्षत्र सुबह 10.32 बजे तक रहेगा. इसके अलावा मंगल दोपहर 3.48 बजे धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज घर में नए मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिलने से आपको धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मधुरता आएगी। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात से आपको लाभ होगा। आज अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। आज शाम आप बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृष दैनिक राशिफल 

आज परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। किसी काम में माता-पिता द्वारा ली गई सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में धन लाभ होने के योग हैं। लवमेट के रिश्ते में नयापन आएगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। सहयोगी कार्यों में आपकी मदद करेंगे। आज का दिन परिवार वालों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज आप कड़ी मेहनत के बल पर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। किसी खास दोस्त से बात होगी, जिससे आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सलाह लेंगे। संतान के साथ समय बिताने से आपको खुशी मिलेगी। आज जाने-अनजाने में आपसे किसी काम में गलती हो सकती है, जिसके कारण आपको वह काम दोबारा करना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

पारिवारिक स्तर पर आज सुख में वृद्धि होगी। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। आज नई चीजें सीखने में आपकी रुचि रहेगी। आज आपको सेहत के प्रति थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। कई दिनों से रुके हुए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। आज माता की सेहत में सुधार होगा।

कन्या दैनिक राशिफल 

आज आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आपके सुखद व्यवहार से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आज कुछ उलझे हुए मामले सुलझेंगे। आप शैक्षणिक कार्यों में रुचि लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। महिलाएं आज घरेलू कार्यों को निपटाने में सफल होंगी।

तुला दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज आपको अधिकारी वर्ग से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। आज अगर आप अपनी भाषा पर नियंत्रण रखेंगे तो आसपास के लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अनियमित दिनचर्या के कारण आप सुस्त और थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको व्यापार में लाभ होगा। आज अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इससे आपको दूर ही रहना चाहिए।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आज आप कोई नई योजना बनाने में सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको अपने जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। परिवार वालों से सहयोग मिलेगा। आज आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज व्यापार में लाभ होगा। ऑफिस में सहकर्मी आज आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। आपके दिमाग में पैसा कमाने के नए विचार आएंगे। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। रोजाना के काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। आज किसी काम के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। आज आप लोगों को अपने विचारों से सहमत करने में सफल रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल

लोगों को आज धैर्य रखना चाहिए। आप अपने काम को एक अच्छी दिशा देने के लिए जितना अधिक प्रयास करेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। आज आपको काम में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना चाहिए। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। लवमेट एक-दूसरे को गिफ्ट देंगे, जिससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पहले से दिया गया पैसा वापस होगा। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस का काम आज दिन से बेहतर ढंग से पूरा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज समाज में एक नई पहचान मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज आप जोश से भरे रहेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ डिनर प्लान कर सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ होगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

Leave a Reply