Aaj Ka Rashifal 19 February 2022: मकर, कुम्भ राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी, सिंह राशि के जातक खर्चों पर लगाम लगाएं, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal |  Aaj Ka Rashifal Hindi

फाल्गुन कृष्ण पक्ष का तीसरा दिन है और शनिवार है। तृतीया तिथि रात 9.56 बजे तक चलेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि होगी। इसके साथ ही संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा. वहीं धृति योग शाम 4:57 बजे तक रहेगा, साथ ही उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र शाम 4:51 बजे तक रहेगा. जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज व्यापार में आपकी सफलता निश्चित होगी। लाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आज परिवार का माहौल बेहतर बना रहेगा। इस राशि के जिन लोगों के पास रेस्टोरेंट है, उनके धन में वृद्धि होगी। आज उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर पर मेहमान आएंगे। आप अपने करियर को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। ऑफिस में कुछ लोग आपकी सकारात्मक सोच से प्रभावित होंगे।

वृष दैनिक राशिफल 

आज परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। सेहत के मामले में आप फिट रहेंगे। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे, साथ ही आपसे जुड़ने का प्रयास भी करेंगे। आईटी क्षेत्र से जुड़े छात्रों को सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से आपके संबंध सुधरेंगे। परिवार के लोगों को काम में सहयोग मिलेगा। घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। मास कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज आपको आर्थिक लाभ होगा। करियर में आपको गुरु का सहयोग मिलेगा। आज का अत्यधिक काम आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पौष्टिक भोजन करें। आज आपको नकारात्मक सोच से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। लेन-देन के मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज आपको किसी खास काम में दोस्तों से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपका काम आसान हो जाएगा। आज आप खुद को आलस्य से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं उन्हें आज नई ड्रेस डिजाइन करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को आज कुछ अच्छी सफलता मिलने वाली है। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ग्राहक से धन लाभ होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज आपमें काफी आत्मविश्वास रहेगा। साथ ही आपको उन्नति के भी कई अवसर प्राप्त होंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। आपको व्यापार में लाभ होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। दांपत्य जीवन में सलाह-मशविरा करने से सब कुछ अच्छा रहेगा। कॉमर्स के छात्रों को आज उनके किसी विषय में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा.

कन्या दैनिक राशिफल 

आज आपका सुखद व्यवहार घर में खुशियों का माहौल बनाएगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें काम से जुड़ा कोई खास शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आप सफल रहेंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। इससे आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। इससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर मिलेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज व्यापार से जुड़ी यात्राओं के योग बन रहे हैं, जिससे आपको धन लाभ भी होगा। आज आपके किसी घरेलू काम की गति धीमी हो सकती है। लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से सब ठीक हो जाएगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम आज टल सकता है। सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजें खाने से बचना चाहिए। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। ऑनलाइन कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने वाला है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका सबसे अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमानों के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। दोस्त के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है। कारोबारियों को कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज आप अपने ऑफिस के काम में काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार के लोगों को आपसे किसी खास काम की उम्मीदें होंगी। आप उन उम्मीदों पर खरा उतरने में भी सफल होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने में सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको खुशी मिलेगी। पैसों से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। अपनी कार्यकुशलता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

मकर दैनिक राशिफल

आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांस काम करते हैं उनकी आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आज व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभकारी रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपका मन उत्साहित रहेगा। अगर आपकी कपड़े की दुकान है तो आज आपकी बिक्री में इजाफा होगा। लवमेट्स से आज कोई सरप्राइज मिलने से खुशी होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां आज खत्म होंगी।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आज परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। कला के छात्रों को उनके शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सुलझ जाएगी। सुबह वर्कआउट शुरू करने से आप फिट रहेंगे। आज आपको व्यापार से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज जीवनसाथी की मदद से आपका कोई काम पूरा होगा। दोस्तों की सलाह आज आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। पैसा कमाने का नया तरीका मिलेगा। शिक्षकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। किसी काम में आपको सफलता मिलेगी। योग करने से आप स्वस्थ रहेंगे। किसी भी काम के लिए आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। आज किसी से बात करते समय अपनी भाषा का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply