Aaj Ka Rashifal | Aaj Ka Rashifal Hindi
फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि रात 10.29 बजे तक चलेगी। वहीं सुकर्मा योग शाम 6.31 बजे तक रहेगा, साथ ही पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आज शाम 4.12 बजे तक रहेगा. जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन उत्तम रहेगा, आप अपने जीवन साथी के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। ऑफिस जाते समय कोई जरूरी फाइल भूल सकते हैं। आज आपको अपने कार्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए। आज आपको बिना सोचे-समझे किसी से बात करने से बचना चाहिए। आज आपको अपने ख़र्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलता रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपका सबसे अच्छा रहेगा। आज आपके सामने कोई ऐसा काम आएगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से भी बेहतर हो जाएगी। आपके रुके हुए काम जल्द ही किसी रिश्तेदार के सहयोग से पूरे होंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाएंगे। जीवनसाथी का आज आपके काम में सहयोग मिलेगा, जिससे आप काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। आपके आस-पास के कुछ लोग आपसे मदद मांगेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपका सबसे अच्छा रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़ों की राय मान लेना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर पर ही बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन होगा। आज घर में मेहमानों के आने से घर में चमक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको अतिरिक्त आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। मन में चल रही कोई बात मित्रों से साझा करेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपका शानदार बीतेगा। किसी जरूरी काम के लिए की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आज आपका व्यवहार अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप हर तरह के मामलों में शांति से विचार करेंगे। भविष्य के किसी भी काम की तैयारी आज से ही शुरू करने का मन बना लेंगे। आज आपको अपनों से मिलकर खुशी होगी। आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक मदद मिलेगी। काम में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आपको लाभ होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपको धन लाभ होगा। पहले किए गए कार्यों से आपको लाभ होगा। दूसरे शहरों में काम करने वाले लोगों को आज फोन पर उनके परिवार वालों से कोई खुशखबरी मिलेगी। इससे आप ऑफिस में मिठाई बांटेंगे। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लवमेट आज किसी जरूरी काम में आपकी मदद करेंगे।
कन्या दैनिक राशिफल
आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने में कुछ समय लग सकता है। किसी कार्य को पूरा करने में पुरानी कंपनी का अनुभव आपके लिए कारगर साबित होगा। आज समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं तो आपको धैर्य से काम लेना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
तुला दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर किसी सहकर्मी से चर्चा करेंगे। आज आपके लिए बेहतर होगा कि आप दूसरों की राय मानें। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आज आपको कुछ खास लोगों का सहयोग मिलेगा। बड़े भाई बहन से कोई अच्छा उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आपको अचानक धन लाभ होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपका शानदार बीतेगा। आप घर पर बच्चों के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे सीखना चाहेंगे। आज आपको अपने सभी कामों में सफलता मिलेगी। आज आपके अंदर काफी ऊर्जा रहेगी। घर में सबका सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
धनु दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
आज आपका दिन ठीक रहेगा। इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण आप घर देर से पहुंचेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र की समस्या को सुलझाने में आप खुद को भी शामिल कर सकते हैं। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां आर्थिक रूप से बढ़ेंगी। आज आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा और आपका दिन बेहतर बीतेगा।
मकर दैनिक राशिफल
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। ऑफिस में कोई सहकर्मी आज आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेगा। आज आप किसी काम को लेकर कोई नई योजना बनाएंगे। इससे आपका काम आसानी से पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी से बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी। इसके अलावा आज आपको दूसरों की बातों में दखल देने से बचना चाहिए। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल
आज आपका दिन लाभकारी रहेगा। लाभ के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। ऑफिस में आज आपको कोई ऐसा काम मिलेगा, जिसके लिए आप काफी समय से उत्सुक थे। इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ेगी। दोस्तों से आज आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। राजनीति से जुड़े लोगों की पहचान समाज में बढ़ेगी।
मीन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
आज आपकी आर्थिक रूप से उन्नति होना निश्चित है। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। रुके हुए काम पूरे होने पर आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आप सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। घर में अचानक कोई रिश्तेदार आएगा। जिनकी देखभाल में आज व्यस्तता रहेगी। आज आपके वैवाहिक संबंधों में नई खुशियां आएंगी। यदि आप सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए कदम उठाएंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी।