Aaj Ka Mausam : उत्तर हरियाणा तथा चंडीगढ़ में कम बारिश के आसार, देखिए आज के मौसम का हाल

Weather Alert : मौसम विभाग ने पूरे देश में सामान्य मानसून रहने की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की वजह से उत्तर व दक्षिण भारत में सामान्य बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही मध्य भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की आशंका है. जबकि पूर्वी तथा पश्चिमी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है.

Aaj Ka Mausam

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई हैं. लेकिन उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्सों में कम बारिश होने की संभावना भी बताई है। हरियाणा के कम बारिश होने वाले क्षेत्रों में अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर तथा चंडीगढ़ आते हैं. यह मौसम विभाग की केवल संभावना है. इसको पुख्ता नहीं कहा जा सकता.

 

आज का मौसम कैसा रहेगा

चंडीगढ़ में मानसून के मौसम में हर बार 600 से लेकर 900 मेरे लेटर बारिश होने की संभावना रहती है. आपको बता दें कि वर्ष 2013-14 में काफी सुखा रहा तो वर्ष 2017-18 में अच्छी बारिश हुई थी. चंडीगढ़ मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार मानसून के सीजन में चंडीगढ़ का मौसम कैसा रहेगा इस बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं दी जा सकती है. लेकिन हमें जो संकेत मिले हैं उनके अनुसार उत्तर हरियाणा तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना रहेगी.

Aaj Ka Mausam

जून के आखिरी सप्ताह में चंडीगढ़ में मानसून आने की संभावना रहेगी. मंगलवार को भी चंडीगढ़ सिटी में बादल छा रहे थे. यहां का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है यह सामान्य से 8 डिग्री कम है. जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस है जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटों में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई है. चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 3 दिनों का तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 25 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच आने की संभावना है.

 

पिछले कई वर्षों में बारिश का रिकॉर्ड:

साल                   बारिश

2020             920 एमएम

2019             697.4 एमएम

2018             993.3 एमएम

2017             752.8 एमएम

Leave a Reply