92 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुईं भर्ती

देश में कोरोना के मामले लगातर बढ़ते जा रहे हैं। इसी की चपेट में अब महान गायिका लता मंगेशकर भी शामिल हो गई हैं। मशहूर गायिका लता मंगेशकर भी कोरोना से संक्रमित है और इसी को देखते हुए उन्हें
मुंबई के कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार उन में संक्रमण के हल्के लक्षण है।

फैंस में दुआओं का दौर शुरू

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित है. लेकिन उनकी कंडीशन स्टेबल है. भर्ती होने की खबर के बाद से ही फैंस में दुआ करने में लगे है। 92 साल की लताजी को संगीत की दुनिया में 80 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। संगीत में उनके योगदान को देखते हुए 2001 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा था।

मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामले

देशभर में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के मामलों में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,68,063 नए मामले आए हैं और 277 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के केस देश में 4,461 केस हैं।

Leave a Reply